महासमुंद | किशनपुर में 22 दिसंबर से हाई स्कूल मैदान में पांच दिवसीय टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा। आयोजन समिति के अध्यक्ष गजानंद प्रधान ने बताया कि पहला पुरस्कार 51 हजार रुपए, दूसरा पुरस्कार 25 हजार और तीसरा पुरस्कार 11 हजार रुपए है। मैच में एंट्री फीस 4 हजार रुपए रखा गया है।


