छत के रास्ते घर घुस कर दो अपराधियों ने एक युवक की हत्या कर दी। मामला बोकारो जिले के कसमार थाना क्षेत्र के मधुकरपुर बाजार टांड के पास की है। देर रात करीब 11 बजे घटना को अंजाम दिया गया है। मारे गए युवक का नाम पिंटू नायक है। पिंटू नायक दो वर्ष पहले ही पंचायत सचिव के रूप में हजारीबाग में योगदान दिया था। फिलहाल वह छुट्टी लेकर घर आया था। घटना के वक्त घर में सब सोए हुए थे। लेकिन आवाज होने पर पिता सकुल नायक जब छह पर पहुंचे तो दो लोगों को भागते देखा। रेकी कर घटना को दिया अंजाम जानकारी के मुताबिक अपराधियों ने रेकी कर हत्या की घटना को अंजाम दिया है। अपराधियों ने घर के पीछे से आ कर पहले रेकी की फिर किसी तरह छत पर चढ़े और सीढ़ी की ओर से अंदर घर घुस कर गोली मारी। जानकारी के मुताबिक मृत युवक तीन भाई है। एक की मौत हो गई है। दूसरा भाई लापता है। पिता सकुल नायक ने बताया कि अब तीसरे बेटे की मौत हो गई। घटना ने हिला कर रख दिया है। घटना की जानकारी मिलते ही कसमार थाना प्रभारी भजनलाल महतो सदल बल पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी। इस घटना से मधुकरपुर एवं आसपास के लोग डरे सहमे हुए हैं। पुलिस आसपास में लगे सीसीटीवी को खंगालते हुए मामले की पड़ताल कर रही है।


