प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बोकारो में वन भूमि घोटाला मामले की जांच तेज कर दी है। ईडी ने जमीन खरीदने वालों को समन भेजना शुरू किया है। बोकारो के एक अधिवक्ता की पत्नी को ईडी ने समन भेजा है। ईडी ने यह कार्रवाई इजहार हुसैन और अख्तर हुसैन के दस्तावेज फर्जी पाए जाने के बाद की है। जांच में सामने आया कि इजहार हुसैन और अख्तर हुसैन ने सरकारी जमीन पर फर्जी दस्तावेजों के जरिए मालिकाना हक दिखाया। इसके बाद उन्होंने जमीन बेचना शुरू किया। दोनों ने शैलेश सिंह को पावर ऑफ अटॉर्नी दी। इसके तहत शैलेश सिंह को 50 एकड़ जमीन बेचने का अधिकार मिला था। लेकिन उसने 74.38 एकड़ जमीन बेच दी। यह जमीन उमायुष मल्टीकॉम को बेची गई। बाद में उमायुष मल्टीकॉम ने भी यह जमीन आगे बेच दी। ईडी की जांच में सामने आया कि इजहार हुसैन से जुड़ी यह जमीन करीब 40 लोगों ने अलग-अलग समय पर खरीदी। इन्हीं में बोकारो के एक अधिवक्ता भी शामिल हैं। उन्होंने यह जमीन अपनी प|ी के नाम पर खरीदी थी। ईडी ने इसी खरीद को लेकर वकील की प|ी को पूछताछ के लिए समन भेजा है।


