बोकारो में युवक ने तालाब में डूबने का किया प्रयास:काफी देर तक चला हाई वोल्टेज ड्रामा, पुलिस ने दो घंटे की मशक्कत के बाद बचाई जान

बोकारो के चीरा चास थाना क्षेत्र में सोमवार को एक युवक ने कमला बांध तालाब में कूदकर जान देने का प्रयास किया। घटना एनएच-32 स्थित मारुति नेक्सा सर्विस सेंटर के पास की है। युवक लगातार तालाब में गहरे पानी की ओर बढ़ता रहा। वह बार-बार चिल्लाकर कह रहा था कि वह मर जाएगा। स्थानीय लोगों ने तुरंत चीरा चास थाने में सूचना दी। बार-बार गहराई में चला जाता था युवक थाना प्रभारी चंदन दुबे पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। युवक जब भी कोई उसे बचाने की कोशिश करता, वह और गहराई में चला जाता था। दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने युवक को तालाब से बाहर निकाला। पूछताछ में युवक बार-बार अपना बयान बदल रहा था। वह नशे में धुत प्रतीत हो रहा था। उसकी हरकतें मानसिक अस्थिरता की ओर इशारा कर रही थीं। युवक की पहचान अभी नहीं हो पाई है। पुलिस ने युवक को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया है। पुलिस युवक की पहचान और मामले की जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *