बोकारो में 14.2 एमएम वर्षा, 19 अप्रैल तक बारिश के आसार, तापमान 40 से घटकर 32 डिग्री तक आया

एक सप्ताह पहले गर्मी शुरू हो गई थी। तापमान 40 डिग्री तक पहुंच गया था। अब मौसम ने ऐसी करवट ली कि ठंड का एहसास होने लगा। मूसलाधार बारिश ने लोगों को गर्मी से बड़ी राहत दी है। मंगलवार की अहले सुबह को बोकारो में सुबह लगभग 4 बजे से लगातार 6.30 बजे तक करीब 14.2 मिमी बारिश हुई। 19 अप्रैल तक बारिश के आसार है। जबकि अगले एक सप्ताह तक कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। पिछले कुछ दिनों से आसमान में आंशिक बादल छाए रहने के कारण मौसम में बदलाव हुआ है। रात में ठंडी हवा बहने के कारण तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। वहीं सुबह के समय तेज हवा और गर्जन के साथ भारी बारिश हुई। मंगलवार को न्यूनतम तापमान 22 डिग्री और अधिकतम 32 डिग्री पहुंच गई। मौसम विभाग के अनुसार 16 से 19 अप्रैल को 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। वहीं वर्षा के साथ ओलावृष्टि की भी संभावना है। मौसम विभाग ने बोकारो सहित कई जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने 15, 16 और 17 अप्रैल को वज्रपात का अलर्ट जारी किया है। 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। झारखंड के पूर्वी हिस्सों में कहीं-कहीं ओलावृष्टि, तेज हवाएं और वज्रपात की आशंका है। उत्तर-पूर्वी और मध्य भागों में गरज के साथ तेज हवाएं चलेंगी। इसे लेकर मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी करते हुए राज्य के विभिन्न जिलों में 19 अप्रैल तक बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान आसमान में बादल छाए रहेंगे और कहीं-कहीं पर गर्जन, तेज हवा के झोंका के साथ वज्रपात की संभावना है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *