बोकारो के चास थाना क्षेत्र के कैलाश नगर में एक घर में चोरी की वारदात सामने आई है। सुशीला सदन में रविवार की देर रात चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। घर में लगे सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर कनेक्शन काटते ही मालिक के मोबाइल पर अलर्ट मैसेज आ गया। मालिक ने अलर्ट मिलते ही पड़ोसी को सूचना दी घटना के समय घर के मालिक उमेश नारायण सिंह और उनकी पत्नी सुशील सिंह दिल्ली में इलाज करा रहे थे। उनके बेटे नवीन कुमार सिंह अपनी पत्नी के साथ बेंगलुरु में थे। मालिक ने अलर्ट मिलते ही पड़ोसी को सूचना दी। सुबह जब पड़ोसी पहुंचे तो घर का मुख्य दरवाजा बंद था। चोरों ने पीछे का ग्रिल काटकर घर में प्रवेश किया था। पुलिस ने अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया नवीन कुमार सिंह ने बेंगलुरु से ऑनलाइन एफआईआर दर्ज कराई है। चोरी हुए सामान का सटीक आकलन परिवार के लौटने के बाद ही हो सकेगा। पुलिस ने मौके का मुआयना कर लिया है। वह चोरों की तलाश में जुटी है। स्थानीय लोगों के मुताबिक यह इलाका आमतौर पर शांत रहता है। पुलिस ने अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है।


