सिटी रिपोर्टर | बोकारो बोकारो रौनियार वैश्य समिति परिवार की ओर से होली मिलन समारोह का आयोजन रविवार को कोऑपरेटिव कॉलोनी स्थित आम्रपाली क्लब परिसर में किया गया। अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता ने तथा संचालन महासचिव राकेश प्रसाद गुप्ता ने किया। रंगों के महापर्व होली के शुभ अवसर पर परिवार के सभी सदस्यों ने आपसी भेदभाव भुलाकर एक-दूसरे को गुलाल लगाकर भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया। संरक्षक श्याम बाबू गुप्ता ने कहा कि होली रंगों का त्योहार है और हमें आपसी वैमनस्यता भुलाकर इसे धूमधाम से मनाना चाहिए। इस दौरान गीत-संगीत, हास्य-व्यंग्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने शमां बांध दिया। कार्यक्रम सफल बनाने में उपाध्यक्ष रविन्द्र प्रसाद साहू, विनोद कुमार साह, नगीना लाल गुप्ता, संजय कुमार, प्रेम कुमार, संजू प्रसाद, प्रत्युष कुमार, अमित कुमार, अनिल कुमार, विजय कुमार, चुनिता कुमारी, योजिला गुप्ता, बच्ची गुप्ता, नितामणी गुप्ता, मीना गुप्ता, कृष्णा गुप्ता, उषा देवी, अंजू साह, मालती गुप्ता आदि का योगदान सराहनीय रहा।


