बीएसएल बोकारो इकाई में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए बुधवार को बिहार कैडर के 2010 बैच के आईपीएस अधिकारी राजीव मिश्रा को केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) की बीएसएल इकाई का नया डीआईजी नियुक्त किया गया है। वह इसी सप्ताह कार्यभार संभालेंगे। जबकि वर्तमान डीआईजी नीति मित्तल का तबादला नई दिल्ली स्थित मुख्यालय में उप महानिरीक्षक (अग्निशमन) पद पर किया गया है। राजीव मिश्रा 2020 से 2023 तक सीबीआई में प्रतिनियुक्ति पर धनबाद और रांची में एसपी रह चुके हैं। पटना, गया में एसएसपी तथा बिहार एटीएस में डीआईजी के रूप में उनका अनुभव रहा है। जनवरी 2026 में पुनः सीआईएसएफ में प्रतिनियुक्ति के बाद अब उनकी तैनाती बोकारो में हुई है। बता दें कि बोकारो स्टील प्लांट में हो रही लगातार चोरियों को देखते हुए यह बदलाव अहम है। राजीव मिश्रा।


