बोकारो स्टील राष्ट्रीय मजदूर संघ का मनाया गया वार्षिक वनभोज कार्यक्रम

सिटी रिपोर्टर | बोकारो बोकारो स्टील राष्ट्रीय मजदूर संघ की ओर से वार्षिक वनभोज का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व महामंत्री विनोद कुमार ने की। वनभोज में बोकारो स्टील प्लांट के विभिन्न विभागों के लगभग 1500 कर्मचारियों ने उत्साह और हर्षोल्लास के साथ भाग लिया तथा सामूहिक मिलन और सांस्कृतिक माहौल का आनंद उठाया। बतौर अति​थि बीएसएल के निदेशक प्रभारी प्रियरंजन एवं अधिशासी निदेशक अनूप कुमार दत्त उपस्थित हुए। साथ ही स्टील फेडरेशन एवं एनजेसीएस सदस्य रंजय कुमार, भारतीय मजदूर संघ झारखंड प्रदेश के विभाग प्रमुख रविंद्र मिश्रा एवं संत सिंह की भी उपस्थिति रही। इस अवसर पर बेहतर झारखंड के संस्थापक विवेक सिंह, रोहित लाल सिंह, कमलेश राय, एके वर्मा, कुमार अमित, शैलेश वर्मा की सहभागिता रही। पंजाब नेशनल बैंक के प्रभात कुमार, सह महामंत्री मनोज झा, उप महामंत्री गुरु चरण महतो (क्षेत्रीय सचिव) भी कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम को सफल बनाने में संघ के अध्यक्ष बिसेश्वर महतो आदि उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *