बोकारो होकर चलेगी 7 जोड़ी होली स्पेशल ट्रेन:कई ट्रेनों में नो रूम को देखते हुए रेलवे ने बढ़ाई सुविधा, रांची से खुलने वाली ट्रेनों में भी करें बुकिंग

रेलवे ने यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए बोकारो होकर चलने वाली सात और नई होली स्पेशल ट्रेनों को चलाने का निर्णय लिया है। इसमें सात जोड़ी ट्रेनें वाया बोकारो होकर चलेगी। इन सभी ट्रेनों का परिचालन 27 फरवरी से एक अप्रैल के बीच होगी। विदित हो कि पहले से बोकारो होकर चलने वाली कई ट्रेनों में रिग्रेट और लंबी वेटिंग हो चुकी है। इससे बोकारो व आसपास के यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। इसे देखते हुए रेलवे ने सुविधाओं में विस्तार करते हुए सात जोड़ी होली स्पेशल ट्रेनें बोकारो होकर चलाने का निर्णय लिया है। कुछ ट्रेनों के परिचालन की घोषणा पहले ही की जा चुकी है। रेलवे ने यात्रियों से समय पर टिकट बुक करने और स्पेशल सेवाओं का लाभ उठाने की अपील की है। रेलवे अधिकारियों ने कहा कि समय सारिणी की जानकारी लेकर ही यात्रा की योजना बनाएं। होली के दौरान संभावित भीड़ को देखते हुए अग्रिम आरक्षण कराना बेहतर होगा। इन स्पेशल ट्रेनों से बोकारो और आसपास के क्षेत्रों के हजारों यात्रियों को सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है। आनंद विहार का परिचालन 4 मार्च तक प्रतिदिन होगी
आनंद-विहार खुर्दारोड स्पेशल का परिचालन 27 फरवरी से 4 मार्च तक प्रतिदिन होगी। इसका रूट आनंद-विहार से प्रस्थान, गोविंदपुरी, गया, कोडरमा, गोमो, चंद्रपुरा, बोकारो स्टील सिटी, पुरुलिया, टाटानगर, कटक, भुवनेश्वर, खुर्दा रोड है। पटना-चंद्रपुरा छिंदवाड़ा स्पेशल 9 से 30 मार्च तक सोमवार और बुधवार को चलेगी। इसका रूट पटना, चंद्रपुरा, बोकारो स्टील सिटी, रांची, राउरकेला, बिलासपुर, नागपुर है। टीपीटीवाई-रक्सौल होली स्पेशल ट्रेन 21 फरवरी से 10 मार्च के बीच चयनित तिथियों में संचालित होगी। इसका रूट रांची, हटिया, बोकारो, चंद्रपुरा, धनबाद, जसीडीह, जमालपुर, रक्सौल है।
रांची-गोरखपुर रांची होली स्पेशल ट्रेन रांची से खुलकर मुरी और बोकारो होते हुए गोरखपुर तक जाएगी। यह ट्रेन बोकारो स्टील सिटी में शाम 17:50 बजे वापसी में रुकेगी। रांची से प्रत्येक शुक्रवार 27 फरवरी से 27 मार्च और गोरखपुर से प्रत्येक बुधवार 4 मार्च से 1 अप्रैल 2026 तक होगी। पटना-चर्लपल्ली स्पेशल वाया रांची-बोकारो होकर 9 से 30 मार्च तक हर सोमवार व बुधवार को पटना से चलेगी और चर्लपल्ली-पटना स्पेशल वाया रांची, बोकारो होकर 11 मार्च से एक अप्रैल तक हर बुधवार को चर्लपल्ली से चलेगी। तिरुपति-रक्सौल स्पेशल वाया रांची-बोकारो 28 फरवरी व 7 मार्च को तिरुपति से चलेगी। वहीं, रक्सौल-तिरुपति स्पेशल 3 और 10 मार्च को रक्सौल से रवाना होगी और वाया रांची, बोकारो होकर तिरूपति तक चलेगी। चर्लपल्ली-पटना स्पेशल वाया रांची-बोकारो 13 से 27 मार्च तक हर शुक्रवार को चर्लपल्ली से चलेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *