बोगम में पहली बार गायत्री महायज्ञ, साथ में सात जोड़ों का सामूहिक विवाह भी करवाया

नारायणपुर| जिले के ओरछा ब्लॉक के ग्राम पंचायत गोम के आश्रित ग्राम बोगन में गायत्री परिवार ने पंचकुंडीय महायज्ञ के साथ सात जोड़ों का सामूहिक विवाह आयोजित किया। यह आयोजन उस क्षेत्र में हुआ, जिसे कभी नक्सलवाद का गढ़ माना जाता था। ओरछा ब्लॉक के अंतिम छोर पर बसे बोगन गांव में आयोजित कार्यक्रम में पहली बार गायत्री पंचकुंडीय महायज्ञ का अनुष्ठान हुआ। कार्यक्रम के दौरान सात जोड़ों का वैदिक रीति-रिवाज से सामूहिक विवाह संस्कार संपन्न करवाया गया। इस दौरान जिपं सदस्य शांति, जिपं उपाध्यक्ष प्रताप मांडवी सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *