बोडो नेता की प्रतिमा का दिल्ली में कल इनॉगरेशन:अमित शाह चीफ गेस्ट होंगे; सड़क का नाम बोडोफा उपेंद्रनाथ ब्रह्मा मार्ग होगा

गृह मंत्री अमित शाह गुरुवार को नई दिल्ली के कैलाश कॉलोनी में बोडो नेता उपेंद्र नाथ ब्रह्मा के सम्मान में सड़क और प्रतिमा का इनॉगरेशन करेंगे। दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) ने दक्षिण दिल्ली में लाला लाजपत राय मार्ग के एक हिस्से का नाम बदलकर बोडोफा उपेंद्रनाथ ब्रह्मा मार्ग करने का निर्णय लिया है। फॉदर ऑफ बोडो पीपुल्स के रूप में जाने जाने वाले बोडोफा उपेंद्रनाथ ब्रह्मा एक महान नेता और समाज सुधारक थे, जिन्होंने बोडो समुदाय के अधिकारों, पहचान और उत्थान के लिए कई प्रयास किए। असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व शर्मा और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता भी कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगी। साथ ही बोडोलैंड प्रादेशिक परिषद के मुख्य कार्यकारी सदस्य प्रमोद बोरो, दिल्ली के मेयर राजा इकबाल सिंह, असम विधानसभा के अध्यक्ष विश्वजीत दैमारी, बोडोलैंड के कल्याण मंत्री उरखाओ ग्वारा ब्रह्मा, एबीएसयू के अध्यक्ष दीपेन बोरो आदि भी मौजूद रहेंगे। कहां है बोडोफा उपेंद्रनाथ ब्रह्मा मार्ग
कैलाश कॉलोनी मेट्रो स्टेशन के पास स्थित 835 मीटर-50 फीट चौड़ी सड़क है, जो बोडोलैंड गेस्ट हाउस के बगल से होकर गुजरती है। इस सड़क को ही अब बोडोफा उपेंद्रनाथ ब्रह्मा मार्ग कहा जाएगा। इसके साथ ही, कैलाश कॉलोनी गोल चक्कर पर बोडोफा की एक प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा। असम सरकार की तरफ से बोडो नेता की 35वीं पुण्यतिथि पर इस समारोह का आयोजन किया जाएगा। बोडो स्टूडेंट्स यूनियन अध्यक्ष बोले- यह सम्मान की बात
ऑल बोडो स्टूडेंट्स यूनियन (ABSU) के अध्यक्ष दीपेन बोरो ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा, “बोडोफा उपेंद्रनाथ ब्रह्मा ने अपना जीवन एक समावेशी समाज के निर्माण के लिए समर्पित कर दिया, जहां लोग सम्मान के साथ रह सकें और अपना सही स्थान सुरक्षित कर सकें। उनके विचार शांतिपूर्ण परिवर्तन और सामूहिक प्रगति की दिशा में पीढ़ियों का मार्गदर्शन करते रहेंगे। दिल्ली में एक सड़क का नामकरण और उनकी प्रतिमा की स्थापना हम सभी के लिए गर्व का क्षण है। यह उनके काम और आदर्शों के लिए एक स्थायी श्रद्धांजलि है। बोडो यूनियन ने पीएम मोदी का आभार जताया
दीपेन बोरो ने आगे कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व शर्मा को हार्दिक आभार। ऑल बोडो स्टूडेंट्स यूनियन की तरफ से 6 दिसंबर, 2024 को संसद भवन में ज्ञापन सौंपा गया था। इसके बाद 16 मार्च, 2025 को कोकराझार के डोटमा में आयोजित ऑल बोडो स्टूडेंट्स यूनियन के 57वें वार्षिक सम्मेलन के खुले सत्र में उपेंद्र नाथ ब्रह्म मार्ग और प्रतिमा का नामकरण करने की घोषणा की गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *