बोरवेल खनन पर लगाए प्रतिबंध को हटाने की मांग

भास्कर न्यूज | राजनांदगांव जिला बोरवेल संघ के प्रतिनिधियों ने विधानसभा अध्यक्ष डॉक्टर रमन सिंह से सौजन्य मुलाकात की। बोरवेल खनन पर लगे प्रतिबंध को हटाने का अनुरोध किया। उन्होंने बताया कि समय से पहले मानसून आने की संभावना है। ऐसे में किसान अपने खेतों में बोरवेल नहीं खुदवा पा रहे हैं। खेतों में पानी भरने से काम रुक जाता है। इस कारण उन्होंने किसानों एवं शहर वासियों की जल संकट की समस्या को देखते हुए संघ ने 1 जून से बोरवेल खनन पर लगे प्रतिबंध को हटाने की मांग की। डॉक्टर रमन सिंह ने इस पर सकारात्मक आश्वासन दिया। इस दौरान हेमंत साहू, उपाध्यक्ष टोमन साहू, सुरेश साहू, सुनील साहू, भुवन सिन्हा, गौतम सिन्हा, संदीप मिश्रा और टार्जन मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *