बोरवेल बंद करने पर विवाद..पत्नी ने ली पति की जान:डंडे से पीट-पीटकर हत्या; मारने के बाद गुनाह छुपाती रही

सूरजपुर में पूर्व दिवंगत सांसद के कर्मचारी पन्ना राठिया की हत्या का खुलासा हो गया है। पुलिस जांच में मृतक की पत्नी ही हत्यारी निकली, जिसने डंडे से वार कर पति की जान ले ली थी। यह घटना डेडरी गांव में दिवंगत सांसद मुरारी लाल सिंह के खेत में बने मकान में हुई थी, जहां पन्ना राठिया का शव मिला था। पुलिस के अनुसार, पति ने पत्नी से बोरवेल पंप बंद करने को कहा था, जिस पर विवाद शुरू हुआ। विवाद इतना बढ़ गया कि पत्नी ने डंडे से पीट-पीटकर पति की हत्या कर दी। हत्या के बाद वह अपने गुनाह को छिपाने का प्रयास करती रही। कोतवाली पुलिस की कड़ी पूछताछ के बाद आरोपी पत्नी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया। पुलिस ने मामले में आगे की कार्रवाई की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *