बोरवेल में पानी की जगह निकली रही है आग VIDEO:सूरजपुर में नए खोदे गए बोरवेल से लगातार आग निकलने से सहमें लोग

सूरजपुर जिले के ग्राम पंचायत चिकनी (धरमपुर) में एक ग्रामीण के खेत में रविवार को बोरवेल लगाने के लिए कराए गए बोर से लगातार आग निकल रही है। रविवार को ही बोर का काम पूरा हुआ। 24 घंटे से अधिक समय से बोरवेल से आग निकल रही है। बोरवेल में नेचुरल गैस के कारण आग की लपटें निकलने की संभावना है। मामले की जानकारी प्रशासनिक अधिकारियों को भी दे दी गई है। जानकारी के मुताबिक, सूरजपुर जिला मुख्यालय से 40 किमी दूर स्थित भैयाथान ब्लॉक के ग्राम पंचायत चिकनी (धरमपुर) गांव में किसान रघुनाथ यादव के खेत में सिंचाई के लिए बोरवेल खनन का काम शनिवार को शुरू किया गया था। 150 फुट तक खुदाई के बाद पर्याप्त मात्रा में पानी निकलने के कारण बोर का काम बंद कर दिया गया। रविवार को बोरवेल में केसिंग लगाने के बाद बोरवेल मशीन वापस चली गई। निकलने लगी आग की लपटें, सहमें ग्रामीण
रविवार को बोरवेल से काम पूरा होने के कुछ देर बाद ही आग की लपटें निकलने लगीं। इससे ग्रामीण सहम गए। आग की लपट पर काबू पाने के लिए ग्रामीणों ने बोरवेल के पाइप पर एक गीला बोरा भी डाला, लेकिन आग की लपटों ने बोरे को भी जला दिया। 24 घंटे से अधिक समय बाद भी लगातार आग जल रही है। लगातार आग के कारण केसिंग पाईप भी गर्म होकर जलने लगी है। बोरवेल से पानी भी स्वतः बाहर आ रहा है। बोरों को डालकर आग बुझाया गया तो कुछ समय बाद फिर से आगे की लपटें निकलने लगीं। नेचुरल गैस निकलने की आशंका
सूरजपुर के साथ बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर क्षेत्र तक कोयले का अकूत भंडार है। बलरामपुर के वाड्रफनगर इलाके में नेचुरल गैस की भी खोज हो चुकी है। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि आग नेचुरल गैस के कारण बोरवेल से निकल रही है। संभवतः बोर नेचुरल गैस के पैच तक पहुंच गई है। मामले की सूचना प्रशासनिक अमले को भी दी गई है। देर शाम तक मौके पर बड़ी संख्या में लोग कौतूहलवश पहुंचे थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *