बोर्ड एग्जाम देने जा रहा स्टूडेंट नहर में डूबा, मौत:गोताखोरों की मदद से शव निकाला बाहर; बाड़मेर में बाइक स्लिप होने से हादसा

बोर्ड एग्जाम देने जा रहे स्टूडेंट की बाइक स्लिप हो गई। वह बाइक समेत नहर में गिर गया। डूबने से उसकी मौत हो गई। घटना बाड़मेर जिले के बोर चारणान गांव में शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे हुई। तैरती हुई बॉडी को देखकर गुजर रहे लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने गोताखारों की मदद से शव को बाहर निकाला और धोरीमन्ना हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया। पुलिस के अनुसार- धोरीमन्ना आकली गांव निवासी महेंद्र कुमार (17) पुत्र मोहनलाल 12वीं क्लास में पढ़ता है। शुक्रवार को बोर्ड एग्जाम शुरू हुए, इस दौरान उसका पहला एग्जाम सुबह 8:30 से 11:45 बजे की पारी में था। वह अंग्रेजी का पेपर देने के लिए गांव से बाइक पर बोर चारणान गांव रवाना हुआ। बीच रास्ते सड़क पर गोलाई आ जान से बाइक स्लिप हो गई। इससे स्टूडेंट बाइक समेत नहर में गिर गया। करीब एक घंटे बाद वहां से गुजर रहे लोगों ने उसके शव को नहर में तैरता देखकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को निकालकर परिजनों को सूचना दी। फिलहाल शव को धोरीमन्ना हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में शिफ्ट करवाया गया। वहीं बाइक को जब्त कर लिया है। धोरीमन्ना पुलिस का कहना है- परिजनों की रिपोर्ट पर मामला दर्ज किया है। वहीं पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *