बोर्ड एग्जाम से पहले मॉक टेस्ट देंगे 10-12वीं के छात्र:रिजल्ट सुधारने की कवायद, 6 से 14 जनवरी तक होंगे टेस्ट एग्जाम..शेड्यूल जारी

छत्तीसगढ़ में 10वीं और 12वीं बोर्ड के छात्रों के लिए मॉक टेस्ट आयोजित किया जाएगा। इसे लेकर राज्य परियोजना कार्यालय ने शेड्यूल जारी कर दिया है। जारी शेड्यूल के मुताबिक यह मॉक टेस्ट 6 जनवरी से 14 जनवरी 2025 तक आयोजित किया जाएगा। बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी और रिजल्ट में सुधार के लिए स्कूल शिक्षा विभाग ये मॉक टेस्ट आयोजित करने जा रही है। इसके बाद प्री-बोर्ड के एग्जाम भी लिए जाएंगे। मॉक टेस्ट का टाइम टेबल…. 1 मार्च से शुरु होगी बोर्ड परीक्षाएं प्रदेश में बोर्ड एग्‍जाम की शुरुआत 1 मार्च 2025 से हो जाएगी।10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा में शामिल होने के लिए करीब 5 लाख 71 हजार से ज्‍यादा छात्रों ने आवेदन किया है। एग्‍जाम के लिए बोर्ड ने करीब 2500 परीक्षा केंद्र बनाने का फैसला लिया है। इस बार बोर्ड ने 58 नए एग्‍जाम सेंटर बनाए हैं। वहीं 12 पुराने सेंटर्स को कैंसिल कर दिया है, जहां इस बार परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी। कुछ केंद्रों पर नकल के मामले सामने आए थे। पिछली बार बोर्ड परीक्षा 2477 केंद्रों में आयोजित की गई थी। इसमें संवेदनशील और अति संवेदनशील केंद्र भी शामिल हैं। हालांकि ये कितने हैं, इसकी सूची अभी बोर्ड ने जारी नहीं की है। 20 जनवरी से प्री-बोर्ड के एग्जाम मॉक टेस्ट के बाद प्री-बोर्ड के एग्जाम होने हैं। 20 जनवरी से 10वीं और 12 वीं दोनों की कक्षाओं के प्री-बोर्ड एग्जाम होंगे। 10वीं की परीक्षा में इस बार 3 लाख 23 हजार से ज्‍यादा नियमित छात्र और 7 हजार से ज्‍यादा प्राइवेट छात्रों ने आवेदन किया है। इनमें डेढ़ लाख छात्र और लगभग 1 लाख 80 हजार छात्राएं शामिल होंगी। 12वीं में करीब 2 लाख 41 हजार आवेदन आए हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *