बोर्ड परीक्षाओं के दौरान तेज डीजे से छात्र परेशान:सीहोर में पढ़ाई हो रही प्रभावित, सुबह से देर रात तक तेज आवाज में चल रहे लाउडस्पीकर

सीहोर में माध्यमिक शिक्षा मंडल की बोर्ड परीक्षाओं के दौरान ध्वनि विस्तारक यंत्रों का अनियंत्रित उपयोग छात्रों की पढ़ाई में बाधा बन रहा है। हाई और हायर सेकेंडरी के छात्र दिन-रात पढ़ाई में जुटे हैं, लेकिन तेज शोर के कारण उन्हें एकाग्रता बनाए रखने में परेशानी हो रही है। जिलेभर में शादी-विवाह, जुलूस, रैलियों और विभिन्न आयोजनों में डीजे, लाउडस्पीकर सहित अन्य ध्वनि विस्तारक यंत्रों का सुबह से देर रात तक तेज आवाज में इस्तेमाल किया जा रहा है। प्रशासन की ओर से इन पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है, जिससे स्थिति और बिगड़ रही है। छात्रों ने रोक लगाने की मांग की
प्रभावित छात्रों का कहना है कि धार्मिक स्थलों, राजनीतिक कार्यक्रमों और शादी-विवाह जैसे आयोजनों में सुबह से देर रात तक बजने वाले डीजे, बैंड और लाउडस्पीकर उनकी पढ़ाई में गंभीर व्यवधान डाल रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से इन ध्वनि विस्तारक यंत्रों पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है। इछावर क्षेत्र से तेज डीजे बजाए जाने के वीडियो लगातार सामने आ रहे हैं, जो इस समस्या की गंभीरता को दर्शाते हैं। प्रशासन की उदासीनता से छात्रों का भविष्य प्रभावित होने की आशंका है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *