कोरबा| छत्तीसगढ़ माशिमं रायपुर द्वारा 10वीं व 12वीं बोर्ड की परीक्षा 20 फरवरी से होगी। इसके लिए जिले में 10वीं के लिए 98 व 12वीं के लिए 96 स्कूलों को केंद्र बनाया है। गोपनीय सामग्री का वितरण 16 फरवरी सुबह 9.30 बजे से गवर्नमेंट गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल साडा टीपीनगर में किया जाएगा।


