गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में कलेक्टर लीना कमलेश मंडावी परीक्षा केंद्रों का अचानक दौरा करने पहुंची। उन्होंने बुधवार को पेंड्रा विकासखंड के पांच स्कूलों में चल रही 10वीं बोर्ड की अंग्रेजी परीक्षा का जायजा लिया। कलेक्टर ने केंद्राध्यक्षों से छात्रों की उपस्थिति की जानकारी लेकर सुचारू परीक्षा संचालन के निर्देश दिए। उन्होंने विद्यार्थियों की बैठक व्यवस्था और परीक्षा गतिविधियों की जानकारी ली। पेंड्रा विकासखंड के पांच स्कूलों का निरीक्षण कलेक्टर ने नवागांव, आमाडांड़, कोडगार के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों का निरीक्षण किया। साथ ही पेंड्राा के शासकीय बहुउद्देशीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय और कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का भी दौरा किया। नकल रोकने बने तीन उड़नदस्ते बोर्ड परीक्षाओं में नकल रोकने के लिए तीन उड़नदस्ते भी बनाए गए हैं। पहले दल के प्रभारी जल संसाधन के कार्यपालन अभियंता के.के. सिंह हैं। दूसरे दल की जिम्मेदारी सहायक आयुक्त आदिवासी विकास गोपेश मनहर को दी गई है। तीसरे दल के प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी जगदीश कुमार शास्त्री हैं। ये उड़नदस्ते लगातार परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर नकल रोकने की कार्रवाई कर रहे हैं।


