जांजगीर | छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा आयोजित हाई स्कूल एवं हायर सेकेण्डरी मुख्य परीक्षा वर्ष का आयोजन हाई स्कूल परीक्षा 20 फरवरी और हायर सेकेण्डरी परीक्षा 21 फरवरी 26 से 18 मार्च तक किया जा रहा है। जिले में बोर्ड परीक्षा के सफल संचालन के लिए 75 परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं। मुख्य परीक्षा के दौरान विषम परिस्थिति के समाधान, परीक्षा केंद्रों की सतत निगरानी, निरीक्षण एवं आवश्यक समन्वय सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कलेक्टर कार्यालय के कक्ष क्रमांक 10 में जिला स्तरीय कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है। जिला कंट्रोल रूम के संचालन के िलए अधिकारियों व कर्मचारियों की ड्यूटी निर्धारित की गई है।


