बोर्ड परीक्षा के लिए जिला स्तरीय हेल्प डेस्क स्थापित

जांजगीर | छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा आयोजित हाई स्कूल एवं हायर सेकेण्डरी स्कूल मुख्य परीक्षा वर्ष 26 का आयोजन 20 फरवरी 26 से 18 मार्च 26 तक रोजाना सुबह 9 बजे से दोपहर 12.15 बजे तक किया जाएगा। परीक्षा के सुचारु संचालन एवं परीक्षार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन द्वारा कलेक्टर कार्यालय, जिला जांजगीर-चांपा के कक्ष क्रमांक 10 व 12 में जिला स्तरीय हेल्प डेस्क की स्थापना की है। यह हेल्प डेस्क परीक्षार्थियों को परीक्षा से संबंधित सभी जानकारी, मार्गदर्शन व समस्या समाधान के िलए सहायता प्रदान करेगी। परीक्षा से संबंधित किसी भी समस्या या जानकारी के िलए कार्यालयीन सुबह 10 बजे से शाम 5.30 बजे तक जिला स्तरीय हेल्प डेस्क से संपर्क किया जा सकता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *