बोर्ड परीक्षा: तगड़ी सुरक्षा के बीच पहुंची गोपनीय सामग्री

भास्कर न्यूज | राजनांदगांव तगड़ी सुरक्षा के बीच बोर्ड परीक्षा की गोपनीय सामग्री शनिवार को रायपुर से राजनांदगांव पहुंची। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर से गोपनीय सामग्री लाई गई। इसका 16 फरवरी को समस्त केंद्र अध्यक्षों को वितरण किया जाएगा। वितरण का समय प्रातः 10 बजे से रखा गया है। गोपनीय सामग्री वितरण के लिए बस की व्यवस्था कर ली गई है। सभी बस के लिए बस प्रभारी की ड्यूटी लगाई जा चुकी है। सामग्री वितरण के बाद वहां डीईओ प्रवास कुमार बघेल द्वारा पुलिस अभिरक्षा में थाना के लिए बसों को रवाना किया जाएगा। परीक्षा दिवस पर केंद्र अध्यक्षों के द्वारा संबंधित पुलिस थाना से परीक्षा केंद्र ले जाकर परीक्षा प्रारंभ की जाएगी। राजनांदगांव. शिक्षा विभाग के अफसर गोपनीय सामग्री लेकर पहुंचे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *