बोर्ड परीक्षा देकर लौट रहा छात्र हादसे का शिकार:बाइक की टक्कर से विवाहिता भी घायल, दोनों अस्पताल में भर्ती

चूरू शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में गुरुवार दोपहर एक सड़क हादसे में बोर्ड परीक्षा देकर लौट रहा एक छात्र और एक विवाहिता घायल हो गए। पंखा सर्किल के पास हुई इस घटना में दोनों को गंभीर चोटें आई हैं, जिसके बाद उन्हें गवर्नमेंट डीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया। यह हादसा उस समय हुआ जब छात्र अपनी बाइक पर बोर्ड परीक्षा का पेपर देकर घर लौट रहा था। इसी दौरान सड़क पार कर रही एक विवाहिता से उसकी बाइक टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों घायलों को गवर्नमेंट डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ ने उनका प्राथमिक उपचार किया। हादसे की खबर मिलने पर घायल छात्र के साथी भी अस्पताल पहुंच गए। घायल विवाहिता की पहचान लादड़िया गांव की चंदा (32) के रूप में हुई है। चंदा ने बताया कि वह अपने ससुराल लादड़िया से पीहर बीनासर जा रही थी। चूरू में पंखा सर्किल के पास वह बस का इंतजार कर रही थी और बस आने पर पैदल सड़क पार कर रही थी, तभी बाइक सवार छात्र ने उसे टक्कर मार दी। अस्पताल में जांच के दौरान पता चला कि छात्र के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। उसकी सीटी स्कैन सहित अन्य आवश्यक जांचें भी करवाई गईं। अस्पताल प्रशासन ने इस सड़क हादसे की सूचना अस्पताल चौकी पुलिस को भिजवाई। हादसे की जानकारी मिलने पर विवाहिता का पति भी अस्पताल पहुंच गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *