बोर्ड परीक्षा शुरू होने के पहले शिक्षकों के मोबाइल हुए सील

मंगलवार से एमपी बोर्ड की परीक्षा शुरू हो गई। कक्षा-12वीं के अंग्रेजी विषय का पेपर 120 परीक्षा केंद्रों पर हुआ। कुल दर्ज 21232 विद्यार्थियों में से 21006 विद्यार्थी परीक्षा देने पहुंचे। 226 अनुपस्थित रहे। 23 दलों ने कुल 56 परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। हालांकि कहीं भी कोई नकल प्रकरण नहीं बना। बोर्ड परीक्षा के पहले पेपर से ही सख्ती देखने को मिली। विद्यार्थियों को केंद्र में अंदर जाने से पहले उनकी जांच की गई। मोबाइल सहित किसी भी तरह के इलेक्ट्रॉनिक्स डिवाइस न ले जाने की चेतावनी दी गई। परीक्षा केंद्र के अध्यक्ष से लेकर वीक्षक के रूप में ड्यूटी में लगाए गए शिक्षकों के मोबाइल परीक्षा शुरू होने के पहले पेटी मंे रखकर सील कर दिए गए। 11 परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी से निगरानी हुई, जिसमें डीईओ ऑफिस, जेडी ऑफिस, एनआईसी और जिला पंचायत कार्यालय से नजर रखी गई। भोपाल से भी सीधे निगरानी हुई। जिला शिक्षा अधिकारी अरविंद जैन ने बताया है कि विद्यार्थियों को परीक्षा के समय किसी भी समस्या के निदान के लिए कंट्रोल रूम बनाया गया है। मोबाइल नंबर- 8223868738, 9343177347 एवं 7024054428 पर किसी भी समय संपर्क कर सकते हैं। परीक्षा शुरू होने से पहले शिक्षकों के मोबाइल पेटी में रखवा लिए गए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *