बोर्ड फ्लाइंग ने किया बोर्ड सेंटर का निरीक्षण:130 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित, सावधानी बरतने के निर्देश दिए

जिला मुख्यालय पर शनिवार को ब्लॉक स्तरीय उड़नदस्ते ने प्रधानाचार्य विनोद शर्मा के नेतृत्व में 5वीं बोर्ड परीक्षा केंद्रों और संग्रहण केंद्रों का निरीक्षण किया। परीक्षा के समस्त बंदोबस्त और मूल्यांकन का जायजा लिया। साथ ही उत्तर पुस्तिका जांच कार्य और परीक्षा संबंधित सभी अभिलेखों की जांच की। 130 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी लीला जैन ने बताया- टोंक ब्लॉक के 48 परीक्षा केंद्रों पर 5वीं बोर्ड परीक्षा आयोजित की जा रही है। शनिवार को आयोजित पर्यावरण अध्ययन विषय के प्रश्न पत्र में रजिस्टर्ड 5,615 परीक्षार्थियों में से 5,485 परीक्षार्थी उपस्थित हुए। वहीं 130 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा उड़नदस्ते ने खास तौर पर टोंक के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दरबार, महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय गुलजार बाग, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कोठी नातमाम, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सिटी नम्बर 12 और राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मोलाईपुरा के मूल्यांकन व परीक्षा केंद्र का अवलोकन किया। आवश्यक नि र्देश दिए निरीक्षण दल ने संग्रहण केन्द्र प्रभारियों तथा केन्द्राधीक्षकों को उत्तर पुस्तिका जांच कार्य व परीक्षा आयोजन के मामले में सावधानी बरतने के निर्देश दिए। ताकि परीक्षाएं निष्पक्ष, पारदर्शी व समयबद्ध तरीके से सम्पन्न हो सकें। निरीक्षण दल में प्रधानाचार्य मनीष कुमार जैन, प्रधानाध्यापक सुरेश बुन्देल एवं परीक्षा आयोजन में जुटे अधिकारी और वीक्षकगण मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *