बोलियों पर डाला गिद्दा, मॉडलिंग की, कविताएं सुनाईं और तंबोला खेल मनाई महिलाओं ने तीज

जालंधर | ‘अज्ज दिन तियां दा आया गिद्दा पालो नी जट्टियों…’, ‘सोण महीना बरसन लग्गियां बिजली दे चमकारे वें…’ की बोलियों के साथ अलग-अलग संस्था की महिलाओं और युवतियों ने स्थानीय होटल, मंदिरों में गिद्दा डालकर तीज का पवित्र पर्व मनाया। महिलाओं ने कहा कि तीज जब भी आता था तो आसपास के इलाकों में झूले डल जाते थे और मेले भी सजते थे। लेकिन आज इसका स्वरूप बदल चुका है। अब जरूरत है- बच्चों को तीज के त्योहार का महत्व और कैसे मनाया जाता है, में बारे में बताया जाए। धर्मशाला शिव मंदिर कोट बाजार बस्ती शेख और केपी पार्क मॉडल हाउस जालंधर के पतंजलि योग साधकों द्वारा तीज सेलिब्रेशन विजय लक्ष्मी की अध्यक्षता में हुआ। योग तहसील प्रभारी सुनीता गोयल और मुख्य योग शिक्षक राज​िवंदर कौर ने आयोजन में विशेष भूमिका निभाई। कार्यक्रम में पंजाबी सभ्याचार से संबंधित प्रश्न उत्तर, गिद्दा, भंगड़ा और कई प्रकार के गेम खेल कर मनोरंजन किया गया। उभरती बाल गायिका भानवी गोयल ने स्टेज संभाली। सुनीता गोयल ने मिस पंजाबन, मिस वेल ड्रेस और मिस तीज का ऐलान किया और विजेताओं को गिफ्ट्स भी बांटे। स्थानीय होटल में तीज उत्सव मनाया गया। रीता भास्कर और उनकी सहेलियों ने पारंपरिक पोशाकों में सभ्याचारक कार्यक्रम पेश किए। कार्यक्रम में रेनू बंसल, निशा, अंजू कपूर, वंदना, नीलम, सुनीता, कमलेश, मीनाक्षी, परवीन, आरती, सीमा और वंदना शर्मा सहित कई महिलाएं शामिल हुईं। तीज के रंग-बिरंगे गीत गाए गए। तंबोला भी खेला गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *