बोलेरो कैंपर में हथियार लेकर घूमते दो युवक गिरफ्तार:एक पिस्तौल, कारतूस बरामद और गाड़ी जब्त; शिव पुलिस ने की कार्रवाई

बाड़मेर में शिव पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान बोलेरो कैंपर में सवार दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक पिस्तौल और 7.65 एमएम का कारतूस बरामद किया है। पुलिस ने वाहन भी जब्त कर लिया है। आरोपियों से हथियार की खरीद-फरोख्त को लेकर पूछताछ जारी है। संदेह होने पर ली तलाशी, मिला हथियार एसपी नरेंद्र सिंह मीना ने बताया – पुलिस मुख्यालय और जोधपुर रेंज आईजी के निर्देश पर वांटेड अपराधियों व अवैध हथियारों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
रामसर डीएसपी मानाराम गर्ग के सुपरविजन में शिव थानाधिकारी सीआई सत्यप्रकाश के नेतृत्व में एएसआई टीम ने नाकाबंदी की। वाहन चैकिंग के दौरान शिव कस्बे की ओर से आ रही बोलेरो कैंपर को रुकवाया गया। उसमें सवार दो युवक कैलाशसिंह पुत्र बलसिंह, रावलसिंह पुत्र दानसिंह निवासी राणेजी की बस्ती, कोटड़ा शिव (बाड़मेर) की तलाशी ली गई, जिसमें उनके पास एक पिस्तौल और एक कारतूस मिला। दोनों आरोपी गिरफ्तार, वाहन जब्त पुलिस ने दोनों आरोपियों को मौके पर गिरफ्तार कर लिया और बोलेरो कैंपर जब्त कर लिया। उनके खिलाफ शिव थाने में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *