बोलेरो ने बाइक को मारी टक्कर, दो युवक घायल:सीधी में कार में तोड़फोड़, चालक को पीटा; VIDEO आया सामने, FIR दर्ज

सीधी शहर के पटेल पुल पर रविवार शाम एक तेज रफ्तार बोलेरो ने अपाची बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार दो युवक बुरी तरह घायल हो गए, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सोमवार को घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट होने के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। टक्कर के बाद अस्पताल पहुंचे घायल बाइक पर विवेक विश्वकर्मा और धीरेंद्र जैसवाल सवार थे। पटेल पुल पर बोलेरो की टक्कर से दोनों सड़क पर गिर पड़े और उनके हाथ-पैर में गंभीर चोटें आईं। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत मदद की और दोनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां फिलहाल उनका इलाज चल रहा है। चालक के साथ मारपीट और तोड़फोड़ हादसे के बाद मामला और बिगड़ गया। बोलेरो चालक सत्यम सिंह (निवासी सिंगरौली) ने कोतवाली थाने में शिकायत की है कि दुर्घटना के बाद तीन अनजान लोगों ने उसे रास्ते में रोककर पीटा और गाड़ी के शीशे तोड़ दिए। चालक का कहना है कि लोग हादसे के बाद काफी गुस्से में थे। पुलिस की कार्रवाई कोतवाली थाना प्रभारी अभिषेक उपाध्याय ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को इलाज के लिए भिजवाया। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि घायल युवक के भाई और उसके साथियों ने गुस्से में आकर बोलेरो में तोड़फोड़ की थी। पुलिस अब दोनों पक्षों की शिकायतों के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *