गढ़वा | एनएच 75 गढ़वा-मुड़ीसेमर मार्ग पर गढ़वा के लगमा गांव के पास बोलेरो व मोटरसाइकिल की टक्कर में मोटरसाइकिल पर सवार दो महिलाओं समेत तीन लोग घायल हो गए। घायलों में धुरकी थाना क्षेत्र के बैलिया गांव निवासी कलाम अंसारी, उसकी मां कोलेजन बीबी पति करमुल्लाह अंसारी व मेराल थाना क्षेत्र के करकोमा- खुटेलिया के अंजूम खातून पति तौहीद अंसारी शामिल हैं। सभी घायलों के इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस संबंध में बताया गया कि कलाम अंसारी ने मोटरसाइकिल पर अपनी मां कोलेजन बीबी व चाची अंजूम खातून को लेकर बैलिया गांव जा रहा था।


