बौंली थाने के बाहर‌ धरने पर‌ बैठी विधायक इंदिरा मीणा:लंबित मामलों में कार्रवाई की मांग को लेकर दे रही धरना

बौंली नगर पालिका मुख्यालय पर विगत रात बामनवास विधायक इंदिरा मीणा का जोरदार विरोध प्रदर्शन देखने को मिला।दरअसल रात 9:00 बजे बामनवास विधायक इंदिरा मीणा बौली थाना पहुंची और विभिन्न लंबित प्रकरणों में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर विरुद्ध जताया। मामले को लेकर एसएचओ राधारमण गुप्ता और विधायक इंद्र मीणा के बीच बातचीत हुई, लेकिन इसके बाद विधायक इंदिरा मीणा सैकड़ो कार्यकर्ताओं के साथ बौंली थाना पर ही धरने पर बैठ गई। रात भर कार्यकर्ताओं ने थाना परिसर में अलाव जलाकर धरना दिया और विधायक इंद्रा मीणा के नेतृत्व में नारेबाजी की। बामनवास की पहली महिला विधायक इंदिरा मीणा ने बताया कि बौंली थाना पर विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज है।कुछ आरोपी ऐसे हैं जो अवैध खनन, पॉक्सो व धोखाधड़ी जैसे संगीन अपराधों में फरार चल रहे हैं, लेकिन बौली थाना पुलिस द्वारा उन्हें अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है। ऐसे में विधायक इंदिरा मीणा ने फरार आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर बौंली थाना पर धरना दिया। हालांकि एसएचओ राधारमण गुप्ता और विधायक इंदिरा मीणा के बीच लगभग आधा घंटे की वार्ता हुई और एसएचओ राधारमण गुप्ता ने 10 दिन में कार्रवाई का आश्वासन दिया, लेकिन विधायक इंदिरा मीणा तुरंत कार्रवाई की मांग पर अड़ी रही और सैकड़ो समर्थकों के साथ थाना परिसर में ही धरने पर बैठ गई। रातभर अलाव जलाकर दिया धरना रात भर अलाव जलाकर विधायक इंदिरा मीणा व उनके समर्थकों ने धरना दिया। विधायक इंदिरा मीणा ने कहा कि जब तक लंबित प्रकरणो में फरार अपराधी किस्म के लोगों की गिरफ्तारी नहीं होगी तब तक उनका धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। बहरहाल, पुलिस प्रशासन प्रदर्शनकारियो से समझाइश में जुटा हुआ है। वहीं विधायक इंदिरा मीणा अपनी मांग पर अडिग है और धरने पर बैठी हुई है।विगत 10 15 सालों की बात करें तो पहली बार कोई विधायक का ऐसा विरोध प्रदर्शन देखने को मिला जो क्षेत्र में खासी चर्चा का विषय बना हुआ है। इनपुट-आशीष मित्तल।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *