भास्कर न्यूज | अंबागढ़ चौकी जिला मोहला-मानपुर-चौकी के बौद्ध अनुयायियों ने बीटी एक्ट 1949 रद्द किए जाने और बौद्ध गया बिहार के बौद्ध मंदिर को गैर बौद्धों के कब्जे से मुक्त किए जाने राष्ट्रपति के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। इसके पहले मौन रैली निकाली गई। भारतीय बौद्ध महासभा जिला मोहला-मानपुर-चौकी के जिला अध्यक्ष चंद्रप्रकाश जामभुरकर ने बताया कि बौद्ध धर्म के सबसे पवित्र तीर्थ स्थलों में महाबोधि विहार में गैर बौद्ध का कब्जा है। इसे मुक्त कराने राष्ट्रपति के नाम कलेक्टर को ज्ञापन दिया गया है। इस अवसर पर भारतीय बौद्ध महासभा के महासचिव नारद टेम्भूरने, परिक्षेत्र अध्यक्ष धनुष जनबन्धु, गोविंद लाडेशवर, अनिल लाडेशवर, समता सैनिक दल के अलावा जिले के बौद्ध अनुयायी शामिल रहे। छत्तीसगढ़ भारतीय बौद्ध महासभा के पदाधिकारियों ने कहा कि वर्षों से बीटी एक्ट के तहत गैर बौद्ध समाज ने महाबोधि महाबिहार पर कब्जा किए हुए हैं। उसे मुक्त कर बौद्धों को सौंपा जाए। बोध गया में 12 फरवरी से भिक्खु संघ अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर आंदोलित है। वहां गैर बौद्ध के विशेष समुदाय ने कब्जा किया है। उनके चंगुल से छुड़ाने के लिए बीटा एक्ट 1949 रद्द करने की मांग की गई है।


