बौद्ध कल्याण समिति का शपथ ग्रहण संपन्न:दीपांकर खोबरागड़े बोले- एकता, समृद्धि हमारा मुख्य लक्ष्य

राजनांदगांव में बौद्ध समाज की प्रतिष्ठित संस्था ‘बौद्ध कल्याण समिति’ का शपथ ग्रहण समारोह 01 मार्च 2026 को सिविल लाइन स्थित बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर सांस्कृतिक भवन में संपन्न हुआ। इस गरिमामय आयोजन में नवनिर्वाचित अध्यक्ष दीपांकर खोबरागड़े सहित पूरी कार्यकारिणी ने समाज सेवा और संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ भंते धम्म पाल द्वारा पंचशील ग्रहण कराने के साथ हुआ। इसके बाद उन्होंने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। समाज के प्रवक्ता विनोद श्रीरंग ने बताया कि अध्यक्ष दीपांकर खोबरागड़े ने अपने संबोधन में शिक्षा, संगठन और सामाजिक जागरूकता पर विशेष जोर दिया। खोबरागड़े ने कहा, “यह जीत केवल एक चुनावी परिणाम नहीं, बल्कि समाज की एकता, आत्मसम्मान और लोकतांत्रिक व्यवस्था की जीत है। सामाजिक एकता, सौहार्द्र और समृद्धि हमारा सबसे बड़ा लक्ष्य है। समाज के प्रत्येक सदस्य के सहयोग से हम शिक्षा के प्रसार और सम्मानजनक जीवन की दिशा में कार्य करेंगे।” समारोह में समिति के संरक्षक और वरिष्ठ सदस्यों की उपस्थिति में निम्नलिखित पदाधिकारियों ने शपथ ली: अध्यक्ष दीपांकर खोबरागड़े, उपाध्यक्ष शैलेन्द्र मेश्राम और कमलेश मेश्राम, सचिव राहुल श्यामकुंवर, कोषाध्यक्ष दिवाकर शेंडे, सह-सचिव महेन्द्र रामटेके और अवनीश रामटेके। संरक्षक एवं संस्थापक सदस्यों में माणिकचंद घोडेसवार, ब्रजलाल कडवे, ईश्वरदास वाहने और सरिता बोरकर शामिल थे। कार्यकारिणी सदस्यों में कविता वासनिक, प्रहलाद फूले, सिद्धार्थ डोंगरे, लखनलाल गजभिये, अखिलेश खोब्रागढे, विनोद श्रीरंगे, कृष्णा मेश्राम, दीपकुमार रामटेके, बन्दिश नेमपाण्डे, भूपेन्द्र बोरकर, रितेश रंगारी, शशिकान्त गणवीर, रीता ठावरे, भारती मेश्राम, दिलीप कुमार भिमटे, सुभाष गजभिये, प्रमोद मेश्राम एवं सुनील बन्सोड ने भी शपथ ग्रहण की। पूरा परिसर “नमो बुद्धाय” और “जय भीम” के जयघोष से गुंजायमान रहा। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी उपासक-उपासिकाओं एवं अतिथियों के लिए ‘धम्मभोज’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रवीण नन्हारे ने किया और आभार प्रदर्शन सचिव राहुल श्यामकुंवर द्वारा किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता, वरिष्ठजन और युवा शक्ति उपस्थित थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *