राजगढ़ जिले के ब्यावरा में बुधवार की शाम को एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है। उसे सिविल अस्पताल भेजा गया है। जहां से भोपाल रेफर किया गया है। वहीं दूसरे युवक को मामूली चोट आई है। हादसे के बाद कार चालक मौके पर ही कार छोड़कर भाग गया। जानकारी के अनुसार, तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार सतीश वर्मा (30) निवासी मुंडला थाना कोतवाली राजगढ़ गम्भीर घायल हो गया, उसे प्राथमिक उपचार के बाद भोपाल रेफर किया गया है। वहीं, घटना के बाद कार चालक मौके पर कार छोड़ भाग निकला। यह हादसा राजगढ़ रोड के बामलाबे जोड़ के पास हुआ है। बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई बाइक और कार यह टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए, जबकि कार का आगे का हिस्सा भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। बाइक पर सवार दूसरे युवक को मामूली चोट आईं। दोनों को 108 एंबुलेंस से सिविल अस्पताल ब्यावरा ले जाया गया। वहीं, हादसे के बाद कार चालक कार छोड़कर मौके से भाग गया।


