ब्यावर के मेवाड़ी गेट पर अतिक्रमण हटाया:नगर परिषद ने दुकानों के अवैध निर्माण और छप्परों को ध्वस्त किया

ब्यावर नगर परिषद ने शहर में अतिक्रमण हटाने का अभियान तेज कर दिया है। इसी क्रम में शुक्रवार को मेवाड़ी गेट क्षेत्र में नगर परिषद के अतिक्रमण रोधी दस्ते ने कार्रवाई की। इस दौरान दुकानों के बाहर किए गए अवैध निर्माण और छप्परों को ध्वस्त किया गया।
कार्रवाई के दौरान नगर परिषद के जेईएन कपिल गोरा अपनी टीम के साथ मौके पर मौजूद रहे। उन्होंने दुकानों के बाहर किए गए अनियमित निर्माण को ध्वस्त करने की कार्रवाई का नेतृत्व किया। अतिक्रमण करने वाले व्यापारियों को भविष्य में दोबारा अतिक्रमण न करने की चेतावनी भी दी गई।
नगर परिषद की इस कार्रवाई से मेवाड़ी गेट क्षेत्र में सड़क और फुटपाथ पर हुए अतिक्रमण हट गए हैं। इससे आमजन को आवागमन में होने वाली परेशानी से राहत मिलने की उम्मीद है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शहर में अतिक्रमण के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। इस कार्रवाई के दौरान टीम में केसी मीणा, हरिराम लखन, अरविंद सांगेला, आनंद गुजराती, जमादार अशोक लखन, सुनील पंडित, भानू, रिकवेंद्र सहित सफाई सैनिकों की पूरी टीम मौजूद थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *