ब्यावर में कांग्रेस के नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष का भव्य स्वागत:संगठन की एकजुटता और मजबूती का दिया संदेश

ब्यावर ब्लॉक कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष एडवोकेट अजय शर्मा और जवाजा ब्लॉक अध्यक्ष धरमसिंह भाटी का सोमवार को ब्यावर आगमन हुआ। सुभाष चौक, अजमेरी गेट पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस अवसर पर एक अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। शाम को दोनों अध्यक्ष कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने नारों और पुष्पहारों से उनका स्वागत किया। बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में संगठन की एकजुटता और मजबूती का संदेश दिया।
समारोह को संबोधित करते हुए ब्लॉक अध्यक्ष एडवोकेट अजय शर्मा ने कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व और प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसे वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाएंगे। शर्मा ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर भाजपा की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ संघर्ष करने और कांग्रेस को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने का आह्वान किया। जवाजा ब्लॉक अध्यक्ष धरमसिंह भाटी ने अपने संबोधन में संगठन को अधिक सक्रिय बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं के मान-सम्मान की रक्षा का आश्वासन दिया और कहा कि कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सभी मिलकर काम करेंगे।
पूर्व प्रवक्ता रवि डंडायत ने बताया कि समारोह में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। उन्होंने संगठनात्मक एकता का परिचय देते हुए संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया। इस अवसर पर पूर्व विधायक माणक डाणी, अल्पसंख्यक विभाग जिलाध्यक्ष अज़मत काठात, अनुसूचित जाति जिलाध्यक्ष बिरदीचंद खोरवाल, पूर्व सभापति गोविंद पंडित, मंडल अध्यक्ष महेंद्र सामरिया, पूर्व प्रधान लाल मोहम्मद और चिकित्सा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष नरेंद्र काठात सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता मौजूद थे। समारोह के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने संगठन को सशक्त बनाने और आगामी कार्यक्रमों में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *