ब्यावर में बाल विवाह मुक्त भारत अभियान शुरू:100 दिवसीय जागरूकता रथ को कलेक्टर और विधायक ने दिखाई हरी झंडी

ब्यावर में बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत 100 दिवसीय विशेष जागरूकता अभियान सोमवार को शुरू किया गया। इस अवसर पर जिला कलेक्टर कमलराम मीना और ब्यावर विधायक शंकर सिंह रावत ने बाल विवाह मुक्ति रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
दिशा-आर.सी.डी. समाजसेवी संस्था और बाल अधिकारिता विभाग के संयुक्त तत्वावधान में यह अभियान चलाया जा रहा है। पोस्टरों का विमोचन किया
इस गहन अभियान का उद्देश्य समुदाय स्तर पर जन-जागरण, संवाद कार्यक्रम और बाल विवाह विरोधी प्रतिज्ञा के माध्यम से लोगों को जागरूक करना है। इसके साथ ही, बाल विवाह की समय रहते पहचान और प्रभावी रोकथाम सुनिश्चित करने के लिए रिपोर्टिंग तंत्र को सुदृढ़ किया जा रहा है।
कार्यक्रम के दौरान सभी अतिथियों ने अभियान के पोस्टरों का विमोचन किया और हस्ताक्षर अभियान में भाग लेकर बाल विवाह मुक्त भारत के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया। इस अवसर पर अभिषेक गुजराती (सहायक निदेशक, जिला बाल संरक्षण इकाई एवं बाल अधिकारिता विभाग), अंजली शर्मा (अध्यक्ष, बाल कल्याण समिति), विशाल सोलंकी (समाज कल्याण अधिकारी) और फादर जेरिश एंटोनी (निदेशक, दिशा–आर.सी.डी. समाजसेवी संस्था) सहित कई लोग मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *