ब्यावर में बिजली गिरने से भैंस की मौत:ग्रामीणों ने की पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग

झांक तालाब के बाडिया गांव में बुधवार सुबह आकाशीय बिजली गिरने से एक दुधारू भैंस की मौत हो गई। इस घटना से पशुपालक बालू काठात को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। सुबह तेज गर्जना के साथ बालू काठात के घर के पास बिजली गिरी। बिजली की चपेट में आने से घर के समीप बंधी भैंस ने दम तोड़ दिया। ग्रामीण साजन काठात ने बताया कि मृत भैंस का दो माह का पाडा भी है। यह भैंस परिवार की आजीविका का मुख्य साधन थी, जिससे दूध प्राप्त होता था। इस घटना से परिवार को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। सूचना मिलने पर पशु चिकित्सक डॉ. विनोद कुमार ने मौके पर पहुंचकर मृत पशु का निरीक्षण किया। इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा प्रदान करने की मांग की है। उन्होंने लोगों से बदलते मौसम में सतर्क रहने और खराब मौसम के दौरान पशुओं को सुरक्षित स्थानों पर बांधने की अपील भी की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *