ब्यूटीशियन से नशा देकर रेप, धर्म बदलने का दबाव बनाया:छत्तीसगढ़ की युवती ने भोपाल में 4 पर कराई FIR; बोली- छोटे कपड़े पहनाकर पब ले जाते थे

छत्तीसगढ़ की 21 वर्षीय ब्यूटीशियन ने भोपाल में 3 लोगों के खिलाफ रेप और एक महिला पर धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाने की एफआईआर कराई है। पुलिस ने मुख्य आरोपी अमरीन, उसकी छोटी बहन आफरीन और उसके दोस्त चंदन यादव को गिरफ्तार कर लिया है। ब्यूटीशियन के साथ एक 32 वर्षीय महिला भी थाने पहुंची थी, उसने पुलिस को बताया कि चंदन ने रेप करने के बाद उसका धर्म परिवर्तन कराया था। उसे बुर्का पहनवाया और नमाज भी पढ़वाई। ब्यूटीशियन रविवार रात अपने मामा के साथ बागसेवनिया थाने पहुंची थी। उसने पुलिस को बताया कि 31 दिसंबर 2024 को शाहपुरा स्थित एक होटल में दोस्त की बर्थडे पार्टी में उसकी मुलाकात एक युवती से हुई। बाद में दोनों साथ रहने लगीं। जनवरी 2025 में वे बागसेवनिया में रहने वाली अमरीन उर्फ माहिरा के पास शिफ्ट हो गईं। कुछ समय बाद पीड़िता को पता चला कि उसकी सहेली ने अमरीन के कहने पर धर्म परिवर्तन कर उसके भाई से शादी कर ली है। ड्रग्स की लत लगाने के आरोप भी पीड़िता ने लगाए हैं। बोली- अलग-अलग समय पर कई बार रेप पीड़िता का आरोप है कि अगस्त 2025 में अमरीन का करीबी चंदन यादव बहन से मिलाने के बहाने ले गया। उसने धमका कर रेप किया। बदनाम करने की धमकी देकर चुप करा दिया। इसके बाद अलग-अलग समय पर कई बार रेप किया। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि उसे छोटे कपड़े पहनाकर शहर के पब-लाउंज में ले जाया जाता था। अनजान लोगों से मेल-जोल का दबाव बनाया जाता था। इसी दौरान उस पर धर्म परिवर्तन करने के लिए दबाव डाला गया। चाय में नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश किया नवंबर 2025 में अमरीन उसे गांधी नगर स्थित अब्बास नगर में अपने परिजन से मिलाने ले गई। आरोप है कि वहां अमरीन के भाई बिलाल ने चाय में नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोशी की हालत में दुष्कर्म किया। अहमदाबाद ले गई, वहां भी दुष्कर्म किया गया दिसंबर 2025 में अमरीन पीड़िता को निजी काम का हवाला देकर अहमदाबाद ले गई। वहां यासिर नामक युवक से मिलवाया। पीड़िता का आरोप है कि वहां भी उसके साथ दुष्कर्म किया गया। जनवरी 2026 में वह भोपाल छोड़कर छत्तीसगढ़ अपने मामा के घर चली गई। एक महिला ने देह व्यापार कराने के आरोप लगाए अमरीन और चंदन (मुस्लिम) की करतूतों के खिलाफ एक और पीड़िता सामने आई है। उसने पुलिस को बताया कि शादी पार्टियों में वेटर का काम करती है। 2025 में दिवाली के दिन उसकी अमरीन से आशिमा मॉल के पास मुलाकात हुई। अमरीन ने उसे फिक्स इनकम का झांसा देकर अपने घर नौकरी करने के लिए राजी लिया। अमरीन उससे घरेलू काम कराने लगी। तब पीड़िता अशोका गार्डन इलाके में रहती थी। दो महीने तक महिला अशोका गार्डन स्थित अपने घर से अमरीन के घर बस से आना-जाना करती थी। इसके बाद अमरीन ने उसे अपने ही घर में रहने की सलाह दी। वह सामान लेकर अमरीन के घर में रहने लगी, जहां चंदन यादव ने उसके साथ रेप किया। इसके बाद चानू और यासिर ने भी उसके साथ अलग-अलग समय पर रेप किया। बाद में आरोपी उससे देह व्यापार भी कराने लगे। सोशल मीडिया पर छत्तीसगढ़ की युवती से बात हुई छत्तीसगढ़ की पीड़िता से इंस्टा चैट के बाद उसे पता लगा कि उसके साथ भी ठीक वैसा ही किया गया है, जैसा छत्तीसगढ़ की पीड़िता के साथ किया गया था, तब छग से आई पीड़िता और भोपाल रेप पीड़िता एक साथ बागसेवनिया थाने पहुंची। शिकायती आवेदन दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *