‘ब्रज में मुस्लिमों की एंट्री बैन हो’:योगी को श्रीकृष्ण जन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष ने खून से लिखा लेटर; बोले- ये लोग मिठाइयों पर थूकेंगे

मथुरा-वृंदावन में ब्रज की होली में मुसलमानों की एंट्री बैन करने की मांग की गई है। श्रीकृष्ण जन्मभूमि के अध्यक्ष दिनेश शर्मा ने CM योगी को शनिवार को खून से लेटर लिखा। जिसमें कहा- मुसलमानों की ब्रज की होली में एंट्री पर बैन लगाया जाए। ये लोग मिठाइयों पर थूक सकते हैं। आप ही हिन्दुओं के हृदय सम्राट हैं। इस मांग का ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने विरोध किया है। कहा- वृंदावन में होली मेले में मुस्लिम समाज के आने और दुकानें लगाने पर पाबंदी लगाना असंवैधानिक है। हूबहू लेटर पढ़िए…
आपसे अनुरोध है कि होली के पवित्र त्योहार पर मुसलमानों को दूर रखा जाए। ये लोग मिठाइयों पर थूक सकते हैं। रंगों में मिलावट कर सकते हैं। कुंभ की तरह मुसलमानों पर प्रतिबंध जरूरी है। इनकी भावनाओं से हमको खतरा- धर्म रक्षा संघ धर्म रक्षा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सौरभ गौड़ ने कहा- पिछले दिनों जिस तरीके से बरेली में धमकियां मिली हैं। उसको देखकर इस तरीके की मांग उठाई जा रही है। होली पर ब्रज क्षेत्र में मुस्लिम समाज का कोई भी व्यक्ति रंग, गुलाल और पिचकारियों का व्यापार न करें। इनकी भावनाओं से हमको खतरा है। ये किसी भी प्रकार की मिलावट कर किसी प्रकार का उपद्रव कर सकते हैं। सनातनियों को नुकसान पहुंचा सकते हैं- संत अतुल कृष्ण दास
संत अतुल कृष्ण दास ने कहा- ब्रज मंडल की होली विश्व प्रसिद्ध होली है। उन्होंने सनातनियों से अपील करते हुए कहा कि किसी भी मुस्लिमों को होली में प्रवेश न करने दिया जाए। ब्रज ही नहीं पूरे देश में होली में प्रवेश नहीं करने देना चाहिए। ये लोग किसी केमिकल का प्रयोग कर सनातनियों को नुकसान पहुंचा सकते हैं। इसीलिए उनको कुंभ से दूर रखा था। रंग-गुलाल से एतराज है तो इनकी जरूरत क्या धर्माचार्य आचार्य बद्रीश ने CM योगी से अपील करते हुए कहा- जिस तरह से जिहादियों, अलगावादियों को महाकुंभ से दूर रखा गया। जिस तरह गुजरात और महाराष्ट्र के गरबा में इन्हें अलग किया गया। उसी तरह से प्रेम पूर्ण पर्व होली है। इससे इनको अलग रखा जाए। इनको जब रंग-गुलाल से एतराज है तो उनकी यहां क्या जरूरत है। इस तरह की सोच रखने वालों के हौसले पस्त होंगे- शाहबुद्दीन रजवी
ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शाहबुद्दीन रजवी ने कहा- मुसलमानों पर महाकुंभ में अखाड़ा परिषद ने पाबंदी लगाई थी। अब वृंदावन के मेले में इस तरह की घोषणा होने से देश में हिंदू-मुस्लिम एकता पर सवालिया निशान है। इस तरह के फैसले देश को आर्थिक और सामाजिक रूप से कमजोर करते हैं। मुसलमानों को आर्थिक तौर पर कमजोर करने की साजिश रची जा रही है। हिंदू और मुस्लिम मिलकर समाज में नफरत फैलाने और देश को कमजोर करने वालों के खिलाफ मोर्चा खोलकर उन्हें नाकाम करेंगे। इस तरह की सोच रखने वालों के हौसले पस्त होंगे। दुनिया में भारत की पहचान इसी तौर पर है कि यह एक ऐसा देश है, जहां सभी धर्मों के मानने वाले लोग आपस में मिलकर रहते हैं। —————————– ये खबर भी पढ़ें… TCS मैनेजर-पत्नी का रिश्ता 3 समझौतों पर टिका था: मानव ने कहा- कभी ब्वॉयफ्रेंड से बात नहीं करोगी, निकिता का जवाब- जैसा तुम कहो ‘हमारी शादी को एक साल से ज्यादा हो चुका है। निकिता मैं तुमसे बहुत प्यार करता हूं। जिंदगी भर तुम्हारे साथ रहना चाहता हूं। तुम अपने पास्ट को भूल जाओ और अपने ब्वॉयफ्रेंड से बातचीत करना पूरी तरह बंद कर दो। हम अपनी जिंदगी नए सिरे से बिताएंगे। अब कोई अपने पास्ट के बारे में बात नहीं करेगा। अगर हमारे बीच कोई विवाद होता भी है तो हम अपने माता-पिता को बीच में नहीं लाएंगे।’ पढ़िए पूरी खबर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *