बाड़मेर | धनाऊ पंचायत समिति के सारणों की नाड़ी, ढाकों का तला व ब्रह्मदेव नगर में गांव तक जाने के लिए पक्की डामर सड़क नहीं बन पाई है। लोगों को आने-जाने में समस्या का सामना करना पड़ रहा है। ये कच्ची ग्रेवल सड़क ब्रह्मदेव नगर, ढाकों का तला और सारणों की नाड़ी को जोड़ती है। यहां सीनियर स्कूल भी है लेकिन आज तक डामर सड़क का निर्माण नहीं हुआ। यहां से स्कूल जाने वाले बच्चे हमेशा इन गड्ढों में परेशान होते है। बारिश के दिनों में यहां हालात और भी विकट हो जाते है, पैदल गुजरना तो नामुमकिन है , छोटे वाहन गड्ढों में फंस जाते है। इस ग्रेवल सड़क का निर्माण भी यहां के ग्रामवासियों ने ही वर्ष 2022-23 में आपसी सहयोग से करीब 10 लाख रुपए एकत्रित करके यहां कच्चा मुरड़ ग्रेवल डलवाया था। इसके बाद कुछ रास्ता सही हुआ, लेकिन बारिश के बाद मुरड़ भी बह गया है जिससे समस्या और बढ़ गई। ग्रामवासियों ने मांग की है कि जल्द करवाएं नहीं तो प्रदर्शन किया जाएगा।


