बड़ागांव | होली की पूर्णिमा पर सोमवार को नगर के जंगल में स्थित श्री अंबिका आश्रम में बालीपुर धाम के ब्रह्मलीन संत श्री गजानंद जी महाराज का जन्मोत्सव हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी मनाया गया। इस मौके पर आश्रम को फूलों से सुसज्जित किया गया, वहीं मां जगदंबा के आगे आकर्षक रंगोली सजाई गई। आश्रम परिसर में सप्तशती के पाठ भी किए गए। इस मौके पर हुए भंडारे में श्रद्धालुओं ने भोजन प्रसादी ग्रहण की। महाराज श्री द्वारा आश्रम में अतिथियों को फूलों से होली खिलाई गई। बड़ागांव आश्रम पर बालीपुर धाम के ब्रह्मलीन श्री गजानंद जी महाराज के शिष्य कृष्णानंद जी महाराज रहते हैं।


