ब्रह्माकुमारीज संस्थान में पहली बार दीदी संभालेंगी कमान:मोहिनी दीदी बनीं मुख्य प्रशासिका; मुन्नी दीदी को मिली अतिरिक्त मुख्य प्रशासिका की जिम्मेदारी

ब्रह्माकुमारीज संस्थान को नई मुख्य प्रशासिका मिल गई हैं। राजयोगिनी मोहिनी दीदी (84) को संस्थान की छठी मुख्य प्रशासिका के रूप में नियुक्त किया गया है। राजयोगिनी मुन्नी दीदी को अतिरिक्त मुख्य प्रशासिका की जिम्मेदारी दी गई है। यह पहला अवसर है, जब संस्थान की बागडोर दादियों की बजाय दीदी को सौंपी गई है। मैनेजमेंट कमेटी की रविवार को हुई बैठक में यह निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया। मोहिनी दीदी पिछले चार सालों से अतिरिक्त मुख्य प्रशासिका का दायित्व निभा रही थीं। यह नियुक्ति पूर्व मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी दादी रतनमोहिनी के निधन के बाद की गई है। पॉलिटिकल साइंस और पत्रकारिता में है ग्रेजुएट
1941 में दिल्ली में जन्मीं मोहिनी दीदी ने दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास, पॉलिटिकल साइंस और पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। उन्होंने 1972 में पहली बार विदेश में सेवा केंद्र स्थापित किए। 1976 में उत्तरी अमेरिका और 1978 में अमेरिका में क्षेत्रीय मुख्यालय की स्थापना की। वर्ल्ड स्प्रीचुअल ऑर्गेनाइजेशन की अध्यक्षा हैं मोहिनी दीदी
मोहिनी दीदी 1981 से संयुक्त राष्ट्र में ब्रह्माकुमारीज संस्थान का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। वे संस्थान के यूएसए के वर्ल्ड स्प्रीचुअल ऑर्गेनाइजेशन की अध्यक्षा भी हैं। इस नियुक्ति के साथ बीके मुन्नी को अतिरिक्त मुख्य प्रशासिका बनाया गया है। 7 अप्रैल को हुआ था मुख्य प्रशासिका दादी रतनमोहिनी का निधन
ब्रह्माकुमारीज संस्थान (आबूरोड) की मुख्य प्रशासक दादी रतन मोहिनी का 7 अप्रैल (सोमवार) रात 1.20 बजे अहमदाबाद (गुजरात) के निजी हॉस्पिटल में निधन हो गया था। वे 101 वर्ष की थीं। गुरुवार 10 अप्रैल को सुबह 9 बजे आबूरोड के शांतिवन परिसर में अंतिम संस्कार किया गया। ————— ये खबर भी पढ़ें- ब्रह्माकुमारीज संस्थान की मुख्य प्रशासिका पंचतत्व में विलीन:देशभर से पहुंचे अनुयायी, सोमवार को 101 साल की उम्र में ली थी आखिरी सांस ब्रह्माकुमारीज संस्थान की मुख्य प्रशासिका दादी रतनमोहिनी आज (गुरुवार) सुबह 10 बजे शांतिवन में अंतिम संस्कार किया गया। इससे पहले पार्थिक शरीर को आबूरोड स्थित ब्रह्मकुमारीज मुख्यालय में शांतिवन के कॉन्फ्रेंस हाल में अंतिम दर्शनार्थ के लिए रखा गया था। दादी रतनमोहिनी का सोमवार रात 1.20 बजे निधन हो गया था। वो 101 साल की थीं। (पूरी खबर पढे़ं)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *