ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विवि में पर्यावरण रक्षा पर दिया जोर

भास्कर न्यूज| धमतरी विश्व पर्यावरण दिवस पर ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ओर से पर्यावरण संरक्षण पर 4 जून को कार्यक्रम हुआ। मुख्य वक्ता ब्रह्माकुमारी सरिता बहन थीं। वे धमतरी जिले की संचालिका हैं और इंदौर जोन की कृषि व ग्राम विकास प्रभाग की जोनल कोऑर्डिनेटर भी हैं। मुख्य अतिथि आरके पांडे प्राचार्य उद्यानिकी कृषि महाविद्यालय पोटियाडीह ने पेड़ को मां के समान बताया। कहा, जैसे मां जीवन देती है, वैसे ही पेड़ भी जीवनदायी हैं। इसके लिए शुभ संकल्प जरूरी हैं। डॉ. सरिता जोशी ने पेड़ के महत्व को कहानी के माध्यम से समझाया। कहा, पौधे को प्रेम से लगाएं, शुद्ध भावना से पालें। टूमन लाल साहू इनकम टैक्स ऑफिसर ने अपने जीवन के अनुभव साझा किए। बताया, उनका पूरा परिवार प्रकृति सेवा में जुटा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *