ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय:लघु नाटक के जरिए परमात्मा शिव का संदेश समझाया

जालंधर | प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के आदर्श नगर केन्द्र में महाशिवरात्रि का पर्व हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में केंद्र संचालिका ब्रह्माकुमारी राजयोगिनी संधीरा दीदी एवं ब्रह्माकुमारी राजयोगिनी विजय दीदी के सान्निध्य में विशेष अतिथि राजेश विज (महाप्रबंधक, श्री देवी तालाब मंदिर), डॉ. मनदीप कौर (पीसीएस, जॉइंट कमिश्नर नगर निगम) और डॉ. पूजा पराशर (प्रिंसिपल, एसडी कॉलेज) उपस्थित रहे। शहर के प्रमुख नागरिकों और सैकड़ों सदस्यों ने शिव ध्वजारोहण किया, शिवबाबा को भोग अर्पित किया। यहां शिखा दीदी, सुशीला दीदी, सिमरन दीदी, अंशु दीदी, राधिका दीदी, अणु, किरण, अनीता सुशीला, डॉ. महेश डोगरा, डॉ. आरएल बस्सन, सुरिंदर भाई, मान भाई, कृष्ण मिगलानी, सुभाष, निशु, विनोद, सुरिंदरपाल, राजकुमार, राजू, नरेश, जनक, सागर और विशाल मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *