डूंगरपुर| ब्रह्माकुमारी सेंटर में 3 दिवसीय सीक्रेट ऑफ हेल्थ वैल्थ एंड हैप्पीनेस कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें मुख्य वक्ता मोटिवेशनल स्पीकर और ट्रेनर ब्रह्माकुमार प्रोफेसर ईवी गिरीश रहे। देश विदेश की अनेकों कंपनियों में जैसे इसरो, आईआईटी रुड़की, टाटा मोटर्स, भारतीय सेना, नेवी, आर्मी, टाटा पावर आदि में मोटीवेशनल ट्रेनर के रूप मे सेवाएं दी है। कार्यक्रम में खुश कैसे रहे, बच्चों में परीक्षा का भय कैसे समाप्त करे ताकि पढ़ाई को लेकर होने वाली आत्महत्याओं को रोका जा सके आदि के बारे में जानकारी दी। पूर्व सभापति केके गुप्ता ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सेंटर इंचार्ज राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी दीदी विजयलक्ष्मी ने कार्यक्रम मे उपस्थित लगभग शहरवासियों का स्वागत किया। संचालन बीके संजय सिंह चारण ने किया। आज का विषय क्रोध प्रबंधन और संबंधों में मधुरता रहेगा।


