ब्राह्मण महासंघ का स्नेह मिलन समारोह:कन्या पूजन के साथ खिलाड़ी दीक्षिता जोशी का सम्मान, शिवम पाठक बने युवा कोषाध्यक्ष

जयपुर में शनिवार को अंतरराष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ भारत का कन्या पूजन और स्नेह मिलन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज जोशी की उपस्थिति में कन्याओं का पूजन किया गया। समारोह में बरेली के ज्योतिबा फूले यूनिवर्सिटी में आयोजित ग्रैपलिंग खेल प्रतियोगिता में दो सिल्वर मेडल जीतने वाली कुमारी दीक्षिता जोशी को सम्मानित किया गया। दीक्षिता वर्तमान में जयपुर के विवेकानंद ग्लोबल यूनिवर्सिटी में अध्ययनरत हैं। कार्यक्रम में कई महत्वपूर्ण नियुक्तियां भी की गईं। शिवम पाठक को जयपुर जिले का युवा कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। उनका पारंपरिक साफा पहनाकर स्वागत किया गया। साथ ही, आलोक पारीक को राजस्थान का प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया। समारोह में संगठन के कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। इनमें राष्ट्रीय सचिव श्वेता उपाध्याय, महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय सचिव वंदना जोशी, जयपुर जिला अध्यक्ष अशोक व्यास, सांगानेर विधानसभा अध्यक्ष प्रमोद पाठक और विधि प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष कमल कान्त शर्मा शामिल थे। कार्यक्रम के दौरान अचलेश्वर महादेव मंदिर समिति के कोषाध्यक्ष नवीन गुप्ता और रामदेव मंदिर के महंत योगेश का भी विशेष सम्मान किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *