ब्राह्मण समाज की क्रिकेट प्रतियोगिता:तलवाड़ा ने सरेड़ी बड़ी को सेमीफाइनल में 45 रनों से हराया, कल सुबह होगा फाइनल मुकाबला

बांसवाड़ा जिले में इन दिनों सामाजिक खेल स्पर्धा का दौर चार रहा है। जहां शनिवार को सरेडी बड़ी गांव में ब्राह्मण समाज की क्रिकेट प्रतियोगिता के कई रोचक मुकाबले खेले गए। शाम को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए सरेडी बड़ी और तलवाड़ा बी के बीच क्वार्टर फाइनल मैच हुआ। अब तक लगातार तीन टूर्नामेंट जीतने वाली सरेड़ी बड़ी की टीम को तलवाड़ा बी ने इस बार सेमी फाइनल में ही रोक दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए तलवाड़ा की टीम ने 2 विकेट के नुकसान पर 111 रन का स्कोर खड़ा किया लेकिन सरेड़ी बड़ी की टीम 8 ओवर में 66 रन बनाकर 7 विकेट खो कर मैच हार गई। तलवाड़ा टीम से हेरंब पंड्या ने 26 बॉल में 71 रन की पारी खेली 10 छक्के लगाए और 2 ओवर में 1 विकेट भी लिया। रोहित व्यास ने 14 गेंद में 19 रन बनाकर साझेदारी आगे बढ़ाई। सरेड़ी से गौरव और जतिन ने एक एक विकेट लिया। कुणाल और जतिन ने 2- 2 ओवर में 64 रन दिए। दूसरी बल्लेबाजी करने आई टीम में कोई खिलाड़ी 15 से आगे का स्कोर बढ़ा नहीं पाया। कुश जोशी ने सर्वाधिक 14 रन बनाए। इस जीत के साथ ही तलवाड़ा फाइनल में पहुंच गई। दिव्येश रावल ने 2 ओवर में 4 रन देकर 3 विकेट लिए। जो टीम के कप्तान है। अब टीम कल फाइनल खेलेगी। कल दूसरा सेमीफाइनल सेमलिया और बांसवाड़ा के बीच होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *