गांव अऊ के सरकारी स्कूल के पास शुक्रवार को ब्रेकर से अनियंत्रित होकर बाइक स्लिप हो गई। इससे एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। डीग में प्राथमिक इलाज के बाद उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है। डीग निवासी मनीष (28) पुत्र रमेश जाटोली रतभान अपने दोस्त की शादी से लौट रहा था। इस दौरान शाम करीब 4:30 बजे गांव अऊ के सरकारी स्कूल के पास ब्रेकर से अनियंत्रित होकर बाइक स्लिप हो गई। इससे वह गिरकर घायल हो गया। राहगीरों ने सड़क किनारे घायल पड़े युवक को देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। सदर थाना के हेड कॉन्स्टेबल राजवीर सिंह और हेड कॉन्स्टेबल महेंद्र शर्मा मौके पर पहुंचे और घायल मनीष को निजी गाड़ी से डीग अस्पताल ले गए। डीग अस्पताल में घायल मनीष का प्राथमिक उपचार किया गया। उनकी हालत गंभीर होने के कारण उन्हें हायर सेंटर भरतपुर रेफर कर दिया गया। डॉ. राजेंद्र सिंह चौधरी ने बताया कि एक्सीडेंट में घायल युवक मनीष के सिर में गहरी चोट है और हेड इंजरी एडेंटरी होने की संभावना है। प्राथमिक उपचार के बाद भरतपुर रेफर किया गया है। हेड कॉन्स्टेबल राजवीर सिंह ने बताया- घायल के परिजनों को भी सूचित कर दिया है।


