ब्रेकिंग न्यूज़:भट्टा बस्ती थाना क्षेत्र में दीवार गिरने से कई युवक दबे, हादसे में घायल हुए लोगों को इलाज के लिए कांवटिया हॉस्पिटल पहुंचाया

जयपुर के भट्टा बस्ती थाना क्षेत्र में नमाज के दौरान दीवार गिरने से बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में लगभग 10 युवक मलबे के नीचे दब गए, जिससे घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोगों ने मिलकर बचाव कार्य शुरू किया। सभी 10 युवकों को मलबे से बाहर निकाला। घायलों को इलाज के लिए कांवटिया अस्पताल ले जाया गया, जिनमें से 2 की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें SMS अस्पताल रेफर कर दिया गया। दीवार गिरने की सूचना मिलते ही SMS मेडिकल कॉलेज प्रशासन भी अलर्ट हो गया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि दीवार किस वजह से गिरी।
खबर अपडेट किया जा रहा है…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *